UP Tarbandi Yojana 2024 Online Apply: क्या आप एक किसान हैं यदि हां तो आप इस बात को बहुत ही अच्छी तरह से समझते होंगे कि आवारा पशु कितना ज्यादा फसल को नुक्सान पहुंचाते हैं और फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए किसानों द्वारा खेत के चारों ओर अक्सर ही कटीले तार लगा दिए जाते है।
हालांकि यह तारबंदी आवारा पशुओं से किसानों की फसल को बचा लेती है परंतु जब पशु फसल के अंदर घुसने की कोशिश करताहै तो इन कटीले तारों की वजह से पशुओं को बहुत ही ज्यादा नुस्कान होता है।
इसी समस्या के निवारण हेतु उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है जिसके तहत सरकार किसानों को तारबंदी के लिए 60% तक की सब्सिडी देगी।
जिसकी सहायता से किसान अपने खेत के चारों ओर इस प्रकार के तार लगा पाएंगे जिसमें की हल्का करंट दौड़ता है जो की जानवरों को फसलों से दूर रखेगा और इसे उन्हें भी कोई नुकसान नहीं होगा तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में-
UP Tarbandi Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | UP Tarbandi Yojana 2024 |
शुरू की गई | उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | किसने की फसल एवं आवारा पशुओं दोनों को बचाना |
लाभार्थी | उत्तर-प्रदेश राज्य के किसान |
सहायता राशि | कुल लागत का 60% |
योजना का क्षेत्र | उत्तर-प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upagriculture.com/ |
उत्तर-प्रदेश तारबंदी योजना क्या है?
उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई तारबंदी योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत सरकार किसानों की फसल एवं पशुओं दोनों को संरक्षित करना चाहती है इसके लिए सरकार किसानों को खेत के चारों ओर इलेक्ट्रिक फेंसिंग के लिए सब्सिडी देगी जिसके साथ वह अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचा पाएंगे।
इसके साथ ही आपको बता दें इन तारों में केवल 12 वोल्ट का हल्का करंट प्रवाहित होता है जिसके कारण यह आवारा पशुओं को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता बल्किउन्हें हल्का सा करंट लगता है जिसके कारण वह फसलों से दूर रहते हैं।
आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार कुल लागत का 60% सब्सिडी के रूप में देगी जबकि 40% आपको स्वयं से खर्च करना होगा और इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद आपको योजना का लाभ मिल जाएगा।
उत्तर-प्रदेश तारबंदी योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर-प्रदेश तारबंदी योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत सरकार राज्य के किसानों की फसल एवं आवारा पशुओं दोनों को बचाने का प्रयास कर रही है और इसलिए लिए सरकार किसानों को कटीले तारों की जगह इलेक्ट्रिक फैंसिंग के लिए 60% की सब्सिडी दे रही है। आपको बता दें कि इन तारों में केवल 12 वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है जो पशुओं को फसल से दूर रखता है एवं पशुओं को भी किसी प्रकार प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता।
आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता
यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा उसके बाद ही आप आवेदन कर पाएंगे जो इस प्रकार हैं-
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को उत्तर-प्रदेश का मूलनिवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसानों को ही दिया जाएगा।
- आवेदन करने जा रहे उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के पास कृषि के लिए कृषि योग्य भूमि होना अनिवार्य है।
- यदि आपने पहले इस योजना का लाभ लिया है तो आपको वापस इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज होगी की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार हैं –
- आधार कार्ड
- खेत के दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- बिजली बिल नंबर, आदि
UP Tarbandi Yojana 2024 Online Apply
क्या आप उत्तर प्रदेश के मूल निवासी किसान है और आपकी फसल आवारा पशुओं द्वारा बर्बाद हो जाती है तो आप उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत आवेदन करते हुए अपनी फसल को आवारा पशुओं से बचा सकते हैं और आप नीचे बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं जो इस प्रकार हैं –
- सबसे पहले आपको योजनाकी अधिकारिक वेबसाइट https://upagriculture.com/ पर जाना है।
- अब आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ ओपन होगा यहां पर आपको टोकन जनरेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया फॉर्म ओपन होगा इसमें सभी जानकारी दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज करने के बाद आपका टोकन जनरेट होगा जिसमें आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपका टोकन सर्विस जनरेट होजाएगा इसके बाद आपको पक्के बिल के साथ जरूरी जानकारी देनी होगी।
- अपना आवेदन फॉर्म पूरा करने को पूरा भरने के बाद एक बार उसे चेक करें और नीचे दिए गए सबमिट बटन परक।क करें
- इस प्रकार आपका आवेदन हो जाएगा और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
उत्तर-प्रदेश तारबंदी योजना के फायदे
- इस योजना के माध्यम से आवारा पशुओं एवं किसानों दिनों को फायदा होता है।
- किसानों को खेत की तारबंदी के लिए 60% तक की सब्सिडी प्राप्त होती है।
- इस योजना साथ किस तारबंदी में होने वाले खर्चे से काफी ज्यादा राहत प्राप्त कर पाते हैं।
- इस योजना के तहत इस्तेमाल होने वाले तारों में केवल 12 वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है जो पशुओं को नुकसान नहीं पहुंचता।
- कटीले तारों का उपयोग न होने से पशुओं को शारीरिक पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ता।
FAQ:
UP Tarbandi Yojana क्या है?
यह एक ऐसी योजना है जिसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की फसल एवं आवारा पशुओं दोनों को बचाने का प्रयास कर रही है।
UP Tarbandi Yojana में कितनी सब्सिडी प्राप्त होती है?
उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के तहत तारबंदी के दौरान आई कुल लागत का 60% सब्सिडी के रूप में देती है।
क्या तारों में बहने वाले करंट से पशुओं को कोई नुकसान होता है?
आपको बता दें कि इसके तहत इस्तेमाल किए जाने वाले तारों में केवल 12 वोल्ट का हल्का सा करंट प्रवाहित किया जाता है जिससे आवारा पशुओं को शारीरिक चोट नहीं लगती है।
UP Tarbandi Yojana में कैसे कर सकते हैं आवेदन?
यदि आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए सरकार द्वारा एक ऑफिशल पोर्टल जारी किया गया है जिसके साथ आप आवेदन कर सकते हैं।
Disclaimer :- यह एक निजी वेबसाइट है जिसे व्यक्ति विशेष द्वारा चलाया जाता है और इसका किसी सरकारी संस्था से कोई संबंध नहीं है। इसमें दी जाने वाली जानकारी तथ्यात्मक होती है जो इंटरनेट, संबंधित आर्टिकल एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त की जाती है। अतः आपको सलाह दी जाती है की किसी निर्णय को लेने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट का विजिट जरूर करें।